Breaking

Click to Watch

loading...

Monday 11 September 2017

गोरखपुर: 500 रुपए में जिस्म का सौदा करती हैं स्कूली लड़कियां, दबंगों के बल पर चल रहा धंधा



गोरखपुर। अभी हाल ही में गोरखपुर पुलिस ने एक अभियान चलकर यहां के होटलों में चल रहे सेक्स रैकट का भड़ाफोड़ किया था। पुलिस ने ऐसे कई होटलों को सील करते हुए इस धंधे में शामिल कई लोगों को गिरफ्तार किया था, लेकिन अब जो जानकारी सामने निकलकर आ रही है उसके मुताबिक़, अभी भी गोरखपुर में कई सारे ऐसे होटल हैं जहां सेक्स रैकेट का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, यहां रात बिताने के लिए किसी को भी आराम से लड़कियां मिल जाती हैं। आप जैसा पैसा खर्च करेंगे उसी तरह की लड़की आपको मिलेगी। यहां स्कूल-कालेज की लड़कियों के अलग रेट तय किये गए हैं, जबकि गांव-देहात से ताल्लुक रखने वाली लड़कियों के अलग दाम तय किये जाते हैं। बताया जा रहा है कि यहां 500 से लेकर 20000 रु तक में लड़कियां मिल जाती हैं। दलाल ग्राहक की डिमांड पर दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों से भी लड़कियां मंगवाते हैं।

कई लड़कियां तो केवल पैसे के लालच में इस धंधे में उतर आती हैं, फिर चाहकर भी वो इस धंधे से बाहर नहीं निकल पातीं। सूत्रों के मुताबिक़, इस रैकेट का सरगना अपने पीछे गुंडों की एक फ़ौज रखता है। अगर कोई लड़की इनपर सवाल उठाती है तो वह उनको धमकाकर चुप करवा देता है। आम लोगों के लिए जहां 300 में रूम उपलब्ध होते हैं वह इन लड़कियों और लड़कों को 1500-5000 रु तक में रूम दिए जाते हैं। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय पर भी की गई है।

दोस्तों यह भी जरुर पड़े....




No comments:

Post a Comment

Click Here To Watch More

loading...

Popular Posts

Great Deal Must Buy