Breaking

Click to Watch

loading...

Friday 20 October 2017

जब एक ही लड़की से इश्क कर बैठे 2 भाई, 1 गैप ने कराया दर्दनाक END


कानपुर में एक शख्स एक तरफा प्यार में आकर जान दे दी थी।

कानपुर. मामला13 अगस्त 2017 का है। रेलवे ट्रैक पर एक युवक की डेडबॉडी बिखरी हुई पड़ी थी। मृतक का भाई दहाड़े मारकर रो रहा था। सामने से ट्रेन को आता देख वो बिखरे हुए शव को ट्रैक से हटाकर साइड में करता है। इस मार्मिक दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखों में आंसू आ जाते हैं। मौत कारण एक लड़की निकली। भाई ने बताया- एक ही लड़की से हम दोनों भाई प्यार कर बैठे थे। इस घटना में मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नही दी थी। लेकिन परिवार अभी भी उस घटना को भूल नहीं पाया है।

हर दम साथ रहते थे दोनों भाई...

- गोविन्द नगर थाना क्षेत्र की घटना। प्रभा शर्मा4 बेटे नीतू (29), मनु (25), अनूप (20), मयंक (18) और 2 बेटियां लाली और ममता के साथ रहती थी। चारों बेटे प्राइवेट नौकरी करते थे। बेटियां पढ़ाई करती हैं।
- अनूप (मृतक) -मयंक दोनों में खूब पटती थी। दोनों साथ रहते थे। दोनों साथ में नौकरी भी करते थे।प्रभा के पति की 4 साल पहले मौत हो चुकी है।

एक तरफा मोहब्बत में गई थी जान

- जानकारी के मुताबिक, अनूप और मयंक एक ही लड़की को पसंद करते थे। अनूप की उस लड़की से अक्सर फोन पर बात होती थी। यह जानने के बाद भी मयंक उस लड़की से एकतरफा प्यार करने लगा।
- इसे लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा। भाई नीतू ने बताया, ''वो रविवार का दिन था। मैं घर पर ही था। शाम साढ़े 5 बजे एक लड़के ने बताया कि झांसी रेलवे लाइन पर अनूप ने सुसाइड कर लिया है।''
- ''मैं फौरन दौड़कर मौके पर पहुंचा तो देखा कि भाई की बॉडी 2 टुकड़ों में पटरियों के बीच पड़ी हुई थी। उसके बॉडी के ऊपर से एक-दो ट्रेनें गुजर गईं। सामने से एक ट्रेन और आती दिखी, फौरन ही उसकी बॉडी को रेलवे ट्रैक से हटाना शुरू कर दिया।''

- ''अगर दोनों ने आपस में बात कर ली होती तो आज उसकी जान बच सकती थी। एक गैप के चलते हम अपने भाई से दूर हो गए। मयंक अब हमारे साथ नहीं रहता है। वह दिल्ली में रहकर कोई प्राइवेट नौकरी कर रहा है। हमें उस लड़की के बारे में भी कुछ नहीं पता। जिसके कारण इतनी बड़ी घटना हो गई।''

No comments:

Post a Comment

Click Here To Watch More

loading...

Popular Posts

Great Deal Must Buy