Breaking

Click to Watch

loading...

Thursday 27 July 2017

KAUTILYA ACADEMY का टीचर लड़की को भगा ले गया


भोपाल। No.1 IAS, IPS COACHING in Madhya Pradesh का दावा करने वाली KAUTILYA ACADEMY देवास में 3 साल तक अवैध रिश्ता पनपता रहा और अकादमी ने कोई एक्शन नहीं लिया। कौटिल्य एकेडमी में पढ़ाने वाले ट्यूटर इमरान खान ने यहीं पर काम करने वाली एक लड़की से अवैध रिश्ता बना लिया। 3 साल तक दोनों लिव इन रिलेशन में रहे। इसके बाद इमरान, लड़की को लेकर देवास से छतरपुर आ गया। खुलासा तो तब हुआ जब लड़की के घरवालों ने देवास में गुमशुदगी दर्ज कराई और छतरपुर पुलिस ने इमरान के घर में छापामारी की। लड़की इमरान के घर से बरामद हुई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इमरान देवास स्थित कौटिल्य एकेडमी में टीचर था। लड़की भी यहीं पर काम करती थी। करीब 3 साल पहले इमरान ने लड़की को अपने जाल में फंसा लिया और उसके साथ रिलेशन भी बना लिए। अवैध रिश्तों पर पूरा तानाबाना कौटिल्य एकेडमी के केंपस में ही बुना गया। तीन दिन पहले इमरान लड़की को लेकर देवास से गायब हो गया। लड़की के परिजनों ने देवास पुलिस में गुम इंसान की सूचना दर्ज कराई।

देवास पुलिस की जानकारी के आधार पर छतरपुर कोतवाली पुलिस ने इमरान के घर दबिश दी तो पुलिस को लड़की मिल गई। पुलिस ने इमरान को अरेस्ट कर लिया है और दोनों को वापस देवास ले जाया गया। पूछताछ में पता लगा कि इमरान और लड़की देवास में एक ही जगह जॉब करते थे। इस दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ। दोनों बीते तीन साल से रिलेशनशिप में थे। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस इमरान से पूछताछ कर रही है, वहीं लड़की अपने माता-पिता के साथ घर चली गई है।

No comments:

Post a Comment

Click Here To Watch More

loading...

Popular Posts

Great Deal Must Buy